![]() |
| कवयित्री पिंकी अरविन्द प्रजापति को सम्मानित करते हुए विधायक और इंटरनेशनल एंबेसडर डॉ पूनम प्रजापति भारतीय |
सिधौली सीतापुर उत्तर प्रदेश के टड़ई कला निवासी पिंकी अरविन्द प्रजापति व उनके पति अरविन्द कुमार प्रजापति को संतराम बी ए एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी ने शहीद रामचंद्र विद्यार्थी के बलिदान दिवस पर उत्कृष्ट काव्यपाठ के लिए सम्मानित किया। पिंकी अरविन्द प्रजापति का दूसरे प्रदेश में यह पहला काव्यपाठ है । वह शृंगार की कवयित्री हैं । लेकिन उनकी अधिकांश रचनाएं देश और समाज की चिंता को व्यक्त करती हैं। अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी के जीवन को चरितार्थ करती कविता - नौतन हथिया गढ़ का बालक बना महान,देश प्रेम के वास्ते देदी अपनी जान।
दिवस आज बलिदान का मना रहे तज काम,
रामचंद्र विद्यार्थी शत शत तुम्हें प्रणाम। जब उन्होंने सतना टाउन हॉल में पढ़ी तो पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।



