रामकरण प्रजापति '' यथार्थ '' समाचार सेवा
Thursday, 12 June 2025
व्याख्याता गुरुसेवक सिंह ने दिया याद करने का फार्मूला......
व्याख्याता गुरसेवक सिंह ने दिया याद करने का फार्मूला..................
धरातल से जुड़े हैं आज भी और खेती किसानी करते हैं ।
क्रिकेट के जुनून और पिताजी की सीख ने बना दिया शिक्षक
(डॉ पूनम प्रजापति भारतीय)
पीलीबंगा/सूरतगढ़। पूनम फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित निःशुल्क शिक्षा केंद्र गांव 26 पीबीएन पीलीबंगा हनुमानगढ़ में गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 26 पीबीएन पीलीबंगा में हिंदी प्राध्यापक गुरसेवक सिंह ने विजिट किया और बच्चों को रोजाना अभ्यास करने का फार्मूला दिया। उन्होंने कहा की मनोविज्ञान के अनुसार एक बार में याद किया अध्याय एक घंटे में 72 प्रतिशत , छ: घंटे बाद 60प्रतिशत तक,24 घंटे बाद तक 40 प्रतिशत याद रहता है। अतः विद्यार्थी आगे का टॉपिक पढ़ने से पहले पिछला टॉपिक एक बार नॉर्मल जरूर पढ़ें ऐसा करने से वह लंबे समय तक याद रहेगा। निरंतर अभ्यास द्वारा ही कार्य सिद्धि संभव है।
उन्होंने बताया वे पढ़ाई में नॉर्मल विद्यार्थी थे गणित में कमजोर थे। 10 वीं क्लास में क्रिकेट के जुनून व घर की परिस्थितियों विपरीत होने के कारण के चलते पढ़ाई छोड़ने व मेरे क्रिकेट के जुनून के चलते मैने पिता जी को साफ बोल दिया मैं अब से खेती-बाड़ी करूंगा और क्रिकेट खेला करूंगा। पिताजी के बार- बार समझाने पर भी नहीं माना। पिताजी ने भी अपने समय में बीए कर रखी थी तथा पटवारी में चयन हुआ था हालांकि खेती बाड़ी अच्छी होने के कारण पटवारी की नौकरी को तवज्जो नहीं दी। पिताजी ने सीख देने के लिए नरमा के सीजन में मुझे स्प्रे करने की ढोलकी पीठ कर भरकर नरमा में स्प्रे करने को बोला शाम तक काफी थक चुका था। पिताजी ने अच्छी कंपनी का बल्ला लाकर दिया और कहा अब रोजाना काम करना और क्रिकेट खेलना।
मैने काफी दिनों बाद कहा खेती काफी कठिन है अब मैं पढूंगा दिसंबर के समय बोर्ड क्लास के फॉर्म भरे जा चुके थे फिर पिताजी ने कहा अगर पास हो गया तो आगे पढ़ेगा नहीं तो खेती ही करना। मैने जिला शिक्षा अधिकारी से गुहार लगाई और उनके माध्यम से फार्म भरा और पास हुआ।
आज भी पिताजी की वो सीख याद है और मैं आज भी अतिरिक्त समय में खेत में लग्न के साथ पिताजी के साथ खेती कार्य में सहयोग करता हूं । निरंतर मेहनत तथा कठिन परिश्रम से ही लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है । हालांकि प्रारंभ में परिस्थितियों अनुकूल नहीं होती, निरंतर प्रयास करते रहने से सफलता संभव है।
*भाटिया आश्रम सूरतगढ़ में गुरसेवक सिंह ने दी सेवाएं*
उन्होंने 10 वीं 2001 में, 12 वीं राउमावि लिखमीसर 2003में ,बीए इंदिरा गांधी मेमोरियल पीजी कॉलेज पीलीबंगा से 2006 में,बीएड आदर्श कॉलेज जम्मू से 2007 में, एमए राजनीति विज्ञान 2009 में, एमए हिंदी साहित्य 2013 (स्वयंपाठी) में की
प्रथम अध्यापन कार्य शुरुआत 2006में टैगोर उच्च माध्यमिक विद्यालय पीलीबंगा गांव(पीलीबंगा), 2008-2009 अध्यापन कार्य बीएल नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पीलीबंगा, टैगोर पीजी कॉलेज सूरतगढ़ में 2012-13में और
भाटिया आश्रम में सेवाएं 2011-12 से 2017 तक अपनी सेवाएं दी। भाटिया आश्रम में सेवाओं के दौरान विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पुस्तक लेखन कार्य भी किया।
चयन-2016 प्राध्यापक हिंदी पद रैंक 1770 में हुआ।
2016 असिस्टेंट जेलर रैंक ऑल राजस्थान 29 रैंक पर फाइनल चयन हुआ।
प्रथम पदस्थापन 27.06.2017
विद्यालय-राउमावि टेकन लसाडिया उदयपुर में हुआ।
पद-प्राध्यापक हिंदी, उपरांत राउमावि 30 एपीडी अनूपगढ़ में कार्यवाहक संस्था प्रधान के रूप में सेवाएं प्रदान की उपरांत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 26 पीबीएन पीलीबंगा हनुमानगढ़ में प्रधानाचार्य का पद रिक्त होने के चलते वरिष्ठता के आधार पर कार्यवाहक प्राचार्य का पद संभाला। वर्तमान में वे हिंदी के व्याख्याता है और बच्चों का मार्गदर्शन कर रहे हैं । गुरसेवक सिंह 2018 से पूनम फाउंडेशन ट्रस्ट के निःशुल्क शिक्षा अभियान से जुड़कर आर्थिक सहयोग कर बच्चों को स्टेशनरी और निःशुल्क मोटिवेशन मार्गदर्शन कर रहे हैं।
Sunday, 8 June 2025
शिक्षा विभाग के स्टाफिंग पैटर्न में विशेष शिक्षा के तीनों ग्रेड के पद शामिल लेकिन पद सृजन के कठिन मापदंड का विरोध
शिक्षा विभाग के स्टाफिंग पैटर्न में विशेष शिक्षा के तीनो ग्रेड के पद शामिल लेकिन पद सृजन के इस कठिन मापदण्ड का विरोध शुरू
सूरतगढ़:–रामकरण प्रजापति संवाददाता,
प्रदेश की सरकारी स्कूलों में एक बार फिर स्टाफिंग पैटर्न लागू होगा। जिसमें नामांकन के अनुपात एक बार फिर स्कूलों के पद नए सिरे से तय कर वहां शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। अधिशेष होने पर शिक्षकों को आवश्यकता वाले दूसरे स्कूलों में समायोजित किया जाएगा इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने स्कूल स्तर व नामांकन के आधार पर कर्मचारियों की संख्या का संशोधित मापदंड जारी कर कमेटी का गठन कर दिया है। माना जा रहा है है कि नए सत्र से पहले प्रदेशभर की स्कूलों को जरुरत के हिसाब से पद व शिक्षक मिल सकेंगे। हालांकि समायोजन के नाम पर हजारों शिक्षकों का स्थानांतरण भी होगा जिसमें विशेष शिक्षा में पहले से लगे शिक्षकों को दिव्यांग बच्चों के अनुपात से स्थानांतरण होना तय है जिस से विशेष शिक्षा में इस स्टाफिंग पैटर्न से नए पदों के सृजन होना तो कठिन होगा बल्कि राज्य में पहले से कार्यरत विशेष शिक्षकों को इस मापदण्ड से स्कूल में स्थानांतरण से उनकी संख्या कही ज्यादा होने की संभावना है और भविष्य में विशेष शिक्षा में नए पद सृजन की उम्मीद समाप्त सी हो जाएगी।।
स्टाफिंग पैटर्न से ऐसे समझें विशेष शिक्षा के शिक्षण हेतु पदों के लिए मानदण्ड :-
∆अध्यापक, लेवल-प्रथम/अध्यापक लेवल-द्वितीय (विशेष शिक्षा) प्रत्येक ग्राम पंचायत क्षेत्र में कक्षा 1 से 8 तक में विशेष श्रेणी के न्यूनतम 10 विद्यार्थी होने पर अधिकतम विद्यार्थियों की दिव्यांगता श्रेणी अनुसार अध्यापक लेवल-प्रथम/द्वितीय, उसके पीईईओ / यूसीईईओ विद्यालय में एक पद देय होगा।
–तृतीय श्रेणी में इस स्टाफिंग पैटर्न के मापदण्ड से विशेष शिक्षा में ज्यादा पद सृजित की उम्मीद नहीं कर सकते ओर आने वाले सालों में इस मापदण्ड से विशेष शिक्षा के पद समाप्त ही हो जाएंगे इस लिए सरकार को दिव्यांग बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इस मापदण्ड से विशेष शिक्षा को इस तरह नजर अंदाज नहीं करना चाहिए और तृतीय श्रेणी में पद सृजन के इस स्टाफिंग पैटर्न के मापदण्ड को सरकार को तुरन्त वापिस लेना चाहिए और दिव्यांग बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए RTE ACT के तहत हर एक स्कूल में एक विशेष शिक्षक का पद सृजित करना चाहिए या हर PEEO लेवल पर एक विशेष शिक्षक का पद सृजन करना चाहिए ।।
–राकेश लिम्बा (विशेष शिक्षा)
∆वरिष्ठ अध्यापक (विशेष शिक्षा) प्रत्येक ग्राम पंचायत क्षेत्र में विशेष श्रेणी के कक्षा 9 से 10 तक में विशेष श्रेणी के न्यूनतम 15 विद्यार्थी होने पर अधिकतम विद्यार्थियों की दिव्यांगता श्रेणी अनुसार वरिष्ठ अध्यापक विशेष शिक्षा का पद उस श्रेणी के अधिकतम नामांकन वाले विद्यालय में एक पद देय होगा।।
–द्वितीय श्रेणी में विशेष शिक्षा मे 2015 के बाद कोई भर्ती नहीं हुई ओर 849 पद पहले से स्वीकृत है पर इस स्टाफिंग पैटर्न के मापदण्ड से पदों में कटौती होना तय है और कोई नए पदों के सृजन की उम्मीद नहीं कर सकते।
–राकेश लिम्बा (विशेष शिक्षा)
∆प्राध्यापक (विशेष शिक्षा): 10000 से अधिक आबादी वाले कस्बों / गाँवों में स्थित विद्यालयों मे से कक्षा 11वीं व 12वीं में अधिकतम दिव्यांग श्रेणी के नामांकन वाले विद्यालयों में प्राध्यापक (विशेष शिक्षा) का एक-एक पद स्वीकृत किया जोयगा एवं जिला मुख्यालय के विद्यालयों में से कक्षा 11वीं व 12वीं में अधिकतम दिव्यांग श्रेणी के विद्यार्थियों के नामांकन वाले विद्यालयों में (01 पद सह-शिक्षा विद्यालय में तथा 01 पद बालिका विद्यालय में) प्राध्यापक विशेष शिक्षा का एक-एक पद स्वीकृत किया जायेगा।
–दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए पहली बार स्कूल व्याख्याता के पद सृजन के लिए मापदण्ड बने जो स्वागत योग्य हैं लेकिन पद सृजन के यह मापदण्ड से स्कूल व्याख्याता में ऊंट के मुंह में जीरा कहावत के समान पद सृजित होगे उसी सृजित पदों पर पदोन्नति होने के बाद नई भर्ती के लिए पद नाममात्र ही होगे जो एक बड़ा धोखा विशेष शिक्षा में पद सृजन के नाम पर होगा।।
– राकेश लिम्बा (विशेष शिक्षा)
क्रमिक विभाग द्वारा विशेष शिक्षा में नया पाठ्यक्रम तैयार:–
∆स्कूल व्याख्याता विशेष शिक्षा में परीक्षा 450 अंकों की होगी दो प्रश्नपत्र होगे प्रश्नपत्र 1 150 अंकों का जो सामान्य शिक्षा का ही पाठयक्रम रहेगा जिसकी समयावधि 1 घंटा 30 मिनिट रहेगी ओर प्रश्नपत्र 2 300 अंकों का होगा जो दो भागों में होगा भाग क सब्जेक्ट से 150 अंक ओर भाग ख विशेष शिक्षा से 150 प्रश्न पूछे जाएंगे समयावधि 3 घंटे रहेगी तथा दोनों प्रश्नपत्रों में अलग अलग न्यूनतम 40% अंक लाना अनिवार्य होगा
पद के लिए योग्यता:–बी.एड विशेष शिक्षा के साथ मास्टर डिग्री और बी.एड सामान्य शिक्षा के साथ दो वर्ष का डिप्लोमा इन विशेष शिक्षा के साथ मास्टर डिग्री ।।
∆द्वितीय श्रेणी विशेष शिक्षा में परीक्षा 600 अंकों की होगी दो प्रश्नपत्र होगे प्रत्येक प्रश्नपत्र 300 अंकों का होगा प्रश्नपत्र 1 सामान्य शिक्षा का ही पाठयक्रम रहेगा जिसकी समयावधि 3 घंटे रहेगी ओर प्रश्नपत्र 2 300 अंकों का होगा जो दो भागों में होगा भाग क विशेष शिक्षा से 75 प्रश्न होगे जो किसी एक श्रेणी यानी HI,VI,MR जिसके लिए आवेदन कर रहा है उसी श्रेणी से 75 प्रश्न विशेष शिक्षा से पूछे जाएंगे ओर भाग ख सब्जेक्ट से 75 प्रश्न पूछे जाएंगे समयावधि दोनों भाग की 3 घंटे रहेगी तथा दोनों प्रश्नपत्रों में अलग अलग न्यूनतम 40% अंक लाना अनिवार्य होगा ।।
पद के लिए योग्यता:–बी.एड विशेष शिक्षा और बी.एड सामान्य शिक्षा के साथ दो वर्ष का डिप्लोमा इन विशेष शिक्षा ।।
∆तृतीय श्रेणी विशेष शिक्षा में पाठ्यक्रम सामान्य शिक्षा का ही रहेगा ।।
पद के लिए योग्यता:– पेपर 1 के लिए डी.ऐड विशेष शिक्षा और पेपर 2 के लिए बी.एड विशेष शिक्षा,
कोर्ट के अधीन योग्यता बी.एड सामान्य शिक्षा के साथ दो वर्ष का डिप्लोमा इन विशेष शिक्षा ।।
∆स्कूल शिक्षा विभाग के नए स्टाफिंग पैटर्न को लेकर विशेष शिक्षा में नए पदों के सृजन की तो उम्मीद ही खत्म होती नजर आ रही है क्योंकि शिक्षा विभाग के इस मापदण्ड से विशेष शिक्षा के तीनों ग्रेड में पद सृजन का इतना कठिन रूल रखा है जिससे नए पदों के सृजन नहीं हो पाएगा और इस रूल से पहले से कार्यरत विशेष शिक्षक को इस अनुपात से स्कूलों में समायोजित या स्थानांतरण करने पर कही उनकी संख्या ज्यादा नहीं हो जाए यह डर भावी विशेष शिक्षको को सताने लगा है इसको लेकर बेरोजगारों में भारी आक्रोश नजर आ रहा है अब आने वाले समय में देखना होगा बेरोजगार युवा इस स्टाफिंग पैटर्न को लेकर किस स्तर पर अपना विरोध जाहिर करते हैं।।
–राकेश लिम्बा (विशेष शिक्षा)
Wednesday, 16 April 2025
साठ बच्चों को रोजाना निःशुल्क शिक्षा देती है धनवंतरी प्रजापति
साठ बच्चों को रोजाना निःशुल्क शिक्षा देती है धनवंतरी प्रजापति
शिक्षा के साथ साथ खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी करवाती है
नौवीं क्लास में पढ़ती है धनवंतरी प्रजापति
पीलीबंगा। पूनम फाउंडेशन ट्रस्ट के निःशुल्क शिक्षा अभियान से जुड़ी पीलीबंग ब्लॉक की ग्राम पंचायत सत्ताईस पीबीएन की धनवंतरी पुत्री प्रकाश प्रजापत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 26 पीबीएन पीलीबंगा की नौवीं क्लास की छात्रा है। धनवंतरी के ममी पापा काफी समय से पूनम फाउंडेशन ट्रस्ट से जुडे हुए हैं। प्रधानाचार्य गुरुसेवक सिंह द्वारा धनवंतरी को बच्चों को पढ़ाने हेतु प्रेरित करने और होनहार छात्रा की हौंसला अफजाई करने से धनवंतरी ने गांव के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निःशुल्क देनी की ठानी। निःशुल्क शिक्षा अभियान संयोजक डॉ पूनम प्रजापति भारतीय ने बताया धनवंतरी रोजाना दो घंटे निःशुल्क शिक्षा के साथ साथ अन्य गतिविधियां भी करवाती है। प्रारंभिक शिक्षा से जुड़े साठ से ज्यादा बच्चे रोजाना निःशुल्क शिक्षा ले रहे हैं। जल्द ही बच्चों को जनसहयोग से स्टेशनरी उपलब्ध कराई जाएगी। बच्चों को शिक्षा के साथ साथ खेलों और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में आगे बढ़ाया जा रहा है।
Sunday, 6 April 2025
दमा दम मस्त कलंदर गाकर रोशनी नायक सिंगर ने खूब वाह वाही बटोरी
दमा दम मस्त कलंदर गाकर रोशनी नायक सिंगर ने खूब वाह वाही बटोरी
ईद मिलन समारोह पर गीत संगीत कार्यक्रम आयोजित
(रामकरण प्रजापति)
नई दिल्ली। निर्माण विहार एस एस एस स्टूडियो में हुमा खान इवेंट ग्रुप द्वारा ईद मिलन समारोह पर गीत संगीत कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें राजस्थानी हिंदी गीतों को गाने वाली पूनम फाउंडेशन ट्रस्ट की ब्रांड एम्बेसडर लोंगवाला पीलीबंगा निवासी रोशनी नायक ने दमा दम मस्त कलंदर गाकर खूब वाह वाही बटोरी। कार्यक्रम में सूरतगढ़ के सिंगर गोपाल चांवरिया अनु फ्रैंक और प्ले बैक सिंगर हुमा खान ने गीत गाकर तालियां बटोरी। ईद मिलन समारोह आयोजित किया और केसर युक्त मीठी खीर की प्रसादी दी गई।
तेरी बेबफाई का शिकवा करूं, मेरी मोहब्बत की तौहीन होगी _सिंगर गोपाल चांवरिया सूरतगढ़
तेरी बेवफाई का शिकवा करूं, मेरी मोहब्बत की तौहीन होगी गाकर खूब तालियां बटोरी सूरतगढ़ के सिंगर गोपाल चांवरिया ने
सूरतगढ़/दिल्ली। निर्माण विहार दिल्ली के एसएसएस स्टूडियो में हुमा खान इवेंट ग्रुप द्वारा ईद मिलन समारोह में गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित हुआ। सूरतगढ़ के सिंगर गोपाल चांवरिया ने "तेरी बेवफाई का शिकवा करूं, मेरी मोहब्बत की तौहीन होगी " गाया तो एक बारगी सभी की आँखें थमी रह गई, स्टूडियो तालियों से गूंज उठा। सिंगर गोपाल चांवरिया साधारण जीवन जीते हैं और लगातार गानों की रियाज करते हैं। वे रोजाना सुबह चार बजे उठकर गानों की रियाज करते हैं। गोपाल चांवरिया ने मीडिया को बताया वे गाते समय गानों के शब्दों में और करेक्टर में खो जाते हैं। हुमा खान प्ले बैक सिंगर ने उन्हें अंग वस्त्र ओढ़ा कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में हिंदी राजस्थानी गीतों को गाने वाली सिंगर रोशनी नायक ने दमा दम मस्त कलंदर गाकर अपनी प्रस्तुति दी। पूनम फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष रामकरण पूनम प्रजापति ने गायकों द्वारा राजस्थान का नाम रोशन करने हेतु बधाई दी।
Tuesday, 25 March 2025
कवयित्री वसुंधरा रजक
🌹* *विस्तृत परिचय-*
*नाम -* वसुंधरा कुमारी "रजक"
*जन्म स्थान-* प्रयागराज उत्तर प्रदेश।
*पिता का नाम -* श्री गुलाब शंकर
*माता का नाम -* जय राजकुमारी
*क्षेत्र* - साहित्य
*शिक्षा-* retail sales associate deploma, बीएससी, ETCT paramedic deploma,
वर्तमान में कल्पकथा संस्था से जोड़ कर कार्य कर रही हूं , "प्रवाह साहित्य का" मंच से जोड़ कर साहित्य को सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचने का कार्य कर रही हूं 🙏🏻
*सम्मान-*
, बुक क्लीन publishing house l
*प्रकाशन* :
एकल प्रकाशन पुस्तक "अधूरे सपने" , काव्यालेख सांझा प्रकाशन, शब्द प्रवाह सांझा, शब्दों की महक सांझा प्रकाशन , Manda pabulication द्वारा प्रमाणित, तथा
नव उदय मासिक पत्रिका, कविता कानन सांझा प्रकाशन,
*सम्मान* : 🙏kalpkatha मंच द्वारा सम्मानित,
🙏 भारत भाग्य स्मारिका द्वारा सम्मान से विभूषित ।
🙏नव उदित साहित्यकार सम्मान से सम्मानित ( लखनऊ )
Tuesday, 10 December 2024
नारी शक्ति वंदन सम्मान समारोह 29 दिसंबर को होटल कनॉट प्लेस जयपुर में
"नारी शक्ति वंदन सम्मान समारोह 2024 " जयपुर में 29 दिसंबर को होगा
" वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउण्डेशन इंडिया परिवार " राजस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकन्या , के निर्देशानुसार एवं सचिव उमा सोनी, उपाध्यक्ष राजरानी, संयोजक सन्तोष कुमार, की अनुशंसा से
मुख्य आतिथ्य के बीच प्रातः 10 बजे दीप प्रज्वलन से अपराह्न 3 बजे तक," होटल दी कनॉट हाउस कैलगिरी रोड, मालवीय नगर, जयपुर में " नारी शक्ति वंदन सम्मान समारोह कार्यक्रम रखा गया है।
" वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउण्डेशन इंडिया, राजस्थान जयपुर " के द्वारा इस गौरवमयी सम्मान समारोह , मानवता रुपी महायज्ञ में समाज की महान विभूति विश्वसंरचनाकृति ....." नारी शक्तियों " का विभिन्न क्षेत्र में विषेश अनुभव, योगदान, समय समय पर सहयोग जो ख़ास तौर पर समाज हित में महिलाओ, बच्चों के शिक्षा , संरक्षण , अधिकार , रोजगार, चिकित्सा, गायन नृत्य, समाज सेवी आदी के क्षेत्र में आवाज़/पहचान बनकर हर क्षेत्र में जैसे संस्था, ऑर्गेनाइजेशन,इंस्टीट्यूशन लेखन, गायन ,पर्यावरण रचनात्मक ,कलात्मक, शिक्षा,चिकित्सा,मिडिया ,मनोरंजन ,खेल कूद प्रौद्योगिकी आदि किसी भी क्षेत्र में पहचान रूप में कार्य शैली रही है , समाज सेवी रहे हैं , मानव जीवन की उत्कृष्टता की अग्रिम पंक्ति में " " वूमेन पावर सोशलिटी फाउण्डेशन इंडिया " आपको मानव जीवन की उत्कृष्टता का पुरुस्कार देकर सम्मानित करने का संकल्प लेती है " विश्व संरचनाकृति " नारी शक्ति वंदन सम्मान " करते हुए 101 महान नारी शक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। जिसकी नामांकन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर रखी गई है , घर परिवार समाज क्षेत्र, राज्य , देश में नारी शक्ती के शिक्षा,संरक्षण, अधिकार सर्वोपरि है , की भावना को ध्यान में रखते हुऐ, " # दान करने से दया, दया करने से धर्म , धर्म करने से कर्म, और कर्म करने से भाग्य बनता है , कि मानवीय भावना गुणों द्वारा " नारी शक्ति वंदन सम्मान " में (महिला एवं बाल विकास) को समर्पित संस्था " वूमेन पावर सोसायटी इंडिया " राजस्थान के सम्मान समारोह में सभी समाज के मानव जीवन की उत्कृष्टता रखने वाली नारी शक्ति , पुरुष, युवक,युवतियां, भाग ले सकते हैं !आपका सहयोग आवश्यक है , सहयोग ग़रीब, जरूरत मंद, असहाय लोगों के हितों में संस्था द्वारा महिलाओं , बच्चो के हितों में काम आकर आपको मानव मात्र पुण्य प्राप्ति के मार्ग प्रशस्त करता है ! कार्यक्रम में मुख्य आतिथ्य /सहयोग राजनेता, समाज सेवी, फिल्मी हस्तियां, उद्योग पति, संत, कॉरपोरेट , कानून, क्षेत्र के महानुभावों का गौरव शाली सहयोग एवं उपस्तिथि प्राप्त होगी , इस अवसर पर दान , सहयोग कर पुण्य प्राप्त करें ,# सम्मान समारोह में आपकी मानव जीवन की उत्कृष्टता को देखते हुए, हमेशा " वूमेन पावर सोसायटी राजस्थान "आपकी गौरवमई उपस्तिथि में सदैव स्वागत, अभिन्नदन करेगी !
Subscribe to:
Comments (Atom)










