Thursday, 22 October 2015






पौधारोपण अभियान की शुरूआत गांव माणकसर से
श्योपुराकस्सी 22अक्टूबर2015।सूतरगढदूत अखबार के तीन साल पूर्ण होने पर श्योपुरा के मदर टेरेसा नेहरू युवा मंडल,भगवानसर के भगतसिंह युवा मंडल,ग्राम पंचायत माणकसर,भगवानसर,पालीवाला,संघर और चार केएसआर ,सूरतगढ सदर थाना के सहयोग से पौधारोपण का महाभियान आज गांव माणकसर के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक स्कूल से पौधे लगा शुभारम्भ किया।कार्यक्रम में सदर थाना सूरतगढ के कर्मचारियों,ग्राम पंचायत माणकसर के पूर्व व वर्तमान जनप्रतिनिधियों,सामाजिक कार्यकर्ताओं ने खडढे खोदे और जोर शोर से पौधारोपण किया।इस आदर्श विधालय में सौ पौधे का लक्ष्य रखा है।सिताराम सारसर ने बताया ये पौधे ग्रामीणो की देखरेख में पाले जायेंगे।वहीं पौधारोपण के इस महाभियान में दानदाताओं की संख्या भी वृहद रूप ले रही है।जिससे इस अभियान ने नया मोड ले लिया है।अब इस महाभियान के तहत एक हजार से भी उपर छायांदार और फलदार पौधों में अर्जून,हरसिं्रगार,पीपल और शिशम के पौधे लगाये ।पौधे लगाने वालों में जगदीश कडवासरा,औमपूनियां,बृजलाल कडवासरा,दयाराम कडवासरा,दलीप राजपूत,दलीप नायक,हंसराज नायक,अजय स्वामी,तमन्ना स्वामी,व्याख्याता महेन्द्रजी शेखावत,सदर थाना के हनुमान सहित कर्मचारियों ने सहयोग किया।पौधारोपण महाभियान की मुहित के संयोजक पत्रकार रामकरण प्रजापति ने बताया इसके तहत सूरतगढ सदर थाना,गांव भगवानसर ,चक 28 पीबीएन,एक व दो केएसआर,श्योपुरा,लालपुरा,पालीवाला,संघर,एक व तील एलएलपी सहित दर्जन भर गांवों में जनसहयोग से ये अभियान और महारूप लेगा।

No comments:

Post a Comment