Wednesday, 16 April 2025

साठ बच्चों को रोजाना निःशुल्क शिक्षा देती है धनवंतरी प्रजापति

साठ बच्चों को रोजाना निःशुल्क शिक्षा देती है धनवंतरी प्रजापति शिक्षा के साथ साथ खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी करवाती है नौवीं क्लास में पढ़ती है धनवंतरी प्रजापति पीलीबंगा। पूनम फाउंडेशन ट्रस्ट के निःशुल्क शिक्षा अभियान से जुड़ी पीलीबंग ब्लॉक की ग्राम पंचायत सत्ताईस पीबीएन की धनवंतरी पुत्री प्रकाश प्रजापत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 26 पीबीएन पीलीबंगा की नौवीं क्लास की छात्रा है। धनवंतरी के ममी पापा काफी समय से पूनम फाउंडेशन ट्रस्ट से जुडे हुए हैं। प्रधानाचार्य गुरुसेवक सिंह द्वारा धनवंतरी को बच्चों को पढ़ाने हेतु प्रेरित करने और होनहार छात्रा की हौंसला अफजाई करने से धनवंतरी ने गांव के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निःशुल्क देनी की ठानी। निःशुल्क शिक्षा अभियान संयोजक डॉ पूनम प्रजापति भारतीय ने बताया धनवंतरी रोजाना दो घंटे निःशुल्क शिक्षा के साथ साथ अन्य गतिविधियां भी करवाती है। प्रारंभिक शिक्षा से जुड़े साठ से ज्यादा बच्चे रोजाना निःशुल्क शिक्षा ले रहे हैं। जल्द ही बच्चों को जनसहयोग से स्टेशनरी उपलब्ध कराई जाएगी। बच्चों को शिक्षा के साथ साथ खेलों और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में आगे बढ़ाया जा रहा है।

Sunday, 6 April 2025

दमा दम मस्त कलंदर गाकर रोशनी नायक सिंगर ने खूब वाह वाही बटोरी

दमा दम मस्त कलंदर गाकर रोशनी नायक सिंगर ने खूब वाह वाही बटोरी ईद मिलन समारोह पर गीत संगीत कार्यक्रम आयोजित (रामकरण प्रजापति) नई दिल्ली। निर्माण विहार एस एस एस स्टूडियो में हुमा खान इवेंट ग्रुप द्वारा ईद मिलन समारोह पर गीत संगीत कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें राजस्थानी हिंदी गीतों को गाने वाली पूनम फाउंडेशन ट्रस्ट की ब्रांड एम्बेसडर लोंगवाला पीलीबंगा निवासी रोशनी नायक ने दमा दम मस्त कलंदर गाकर खूब वाह वाही बटोरी। कार्यक्रम में सूरतगढ़ के सिंगर गोपाल चांवरिया अनु फ्रैंक और प्ले बैक सिंगर हुमा खान ने गीत गाकर तालियां बटोरी। ईद मिलन समारोह आयोजित किया और केसर युक्त मीठी खीर की प्रसादी दी गई।

तेरी बेबफाई का शिकवा करूं, मेरी मोहब्बत की तौहीन होगी _सिंगर गोपाल चांवरिया सूरतगढ़

तेरी बेवफाई का शिकवा करूं, मेरी मोहब्बत की तौहीन होगी गाकर खूब तालियां बटोरी सूरतगढ़ के सिंगर गोपाल चांवरिया ने सूरतगढ़/दिल्ली। निर्माण विहार दिल्ली के एसएसएस स्टूडियो में हुमा खान इवेंट ग्रुप द्वारा ईद मिलन समारोह में गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित हुआ। सूरतगढ़ के सिंगर गोपाल चांवरिया ने "तेरी बेवफाई का शिकवा करूं, मेरी मोहब्बत की तौहीन होगी " गाया तो एक बारगी सभी की आँखें थमी रह गई, स्टूडियो तालियों से गूंज उठा। सिंगर गोपाल चांवरिया साधारण जीवन जीते हैं और लगातार गानों की रियाज करते हैं। वे रोजाना सुबह चार बजे उठकर गानों की रियाज करते हैं। गोपाल चांवरिया ने मीडिया को बताया वे गाते समय गानों के शब्दों में और करेक्टर में खो जाते हैं। हुमा खान प्ले बैक सिंगर ने उन्हें अंग वस्त्र ओढ़ा कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में हिंदी राजस्थानी गीतों को गाने वाली सिंगर रोशनी नायक ने दमा दम मस्त कलंदर गाकर अपनी प्रस्तुति दी। पूनम फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष रामकरण पूनम प्रजापति ने गायकों द्वारा राजस्थान का नाम रोशन करने हेतु बधाई दी।

Tuesday, 25 March 2025

कवयित्री वसुंधरा रजक

🌹* *विस्तृत परिचय-* *नाम -* वसुंधरा कुमारी "रजक" *जन्म स्थान-* प्रयागराज उत्तर प्रदेश। *पिता का नाम -* श्री गुलाब शंकर *माता का नाम -* जय राजकुमारी *क्षेत्र* - साहित्य *शिक्षा-* retail sales associate deploma, बीएससी, ETCT paramedic deploma, वर्तमान में कल्पकथा संस्था से जोड़ कर कार्य कर रही हूं , "प्रवाह साहित्य का" मंच से जोड़ कर साहित्य को सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचने का कार्य कर रही हूं 🙏🏻 *सम्मान-* , बुक क्लीन publishing house l *प्रकाशन* : एकल प्रकाशन पुस्तक "अधूरे सपने" , काव्यालेख सांझा प्रकाशन, शब्द प्रवाह सांझा, शब्दों की महक सांझा प्रकाशन , Manda pabulication द्वारा प्रमाणित, तथा नव उदय मासिक पत्रिका, कविता कानन सांझा प्रकाशन, *सम्मान* : 🙏kalpkatha मंच द्वारा सम्मानित, 🙏 भारत भाग्य स्मारिका द्वारा सम्मान से विभूषित । 🙏नव उदित साहित्यकार सम्मान से सम्मानित ( लखनऊ )

Tuesday, 10 December 2024

नारी शक्ति वंदन सम्मान समारोह 29 दिसंबर को होटल कनॉट प्लेस जयपुर में

"नारी शक्ति वंदन सम्मान समारोह 2024 " जयपुर में 29 दिसंबर को होगा " वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउण्डेशन इंडिया परिवार " राजस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकन्या , के निर्देशानुसार एवं सचिव उमा सोनी, उपाध्यक्ष राजरानी, संयोजक सन्तोष कुमार, की अनुशंसा से मुख्य आतिथ्य के बीच प्रातः 10 बजे दीप प्रज्वलन से अपराह्न 3 बजे तक," होटल दी कनॉट हाउस कैलगिरी रोड, मालवीय नगर, जयपुर में " नारी शक्ति वंदन सम्मान समारोह कार्यक्रम रखा गया है। " वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउण्डेशन इंडिया, राजस्थान जयपुर " के द्वारा इस गौरवमयी सम्मान समारोह , मानवता रुपी महायज्ञ में समाज की महान विभूति विश्वसंरचनाकृति ....." नारी शक्तियों " का विभिन्न क्षेत्र में विषेश अनुभव, योगदान, समय समय पर सहयोग जो ख़ास तौर पर समाज हित में महिलाओ, बच्चों के शिक्षा , संरक्षण , अधिकार , रोजगार, चिकित्सा, गायन नृत्य, समाज सेवी आदी के क्षेत्र में आवाज़/पहचान बनकर हर क्षेत्र में जैसे संस्था, ऑर्गेनाइजेशन,इंस्टीट्यूशन लेखन, गायन ,पर्यावरण रचनात्मक ,कलात्मक, शिक्षा,चिकित्सा,मिडिया ,मनोरंजन ,खेल कूद प्रौद्योगिकी आदि किसी भी क्षेत्र में पहचान रूप में कार्य शैली रही है , समाज सेवी रहे हैं , मानव जीवन की उत्कृष्टता की अग्रिम पंक्ति में " " वूमेन पावर सोशलिटी फाउण्डेशन इंडिया " आपको मानव जीवन की उत्कृष्टता का पुरुस्कार देकर सम्मानित करने का संकल्प लेती है " विश्व संरचनाकृति " नारी शक्ति वंदन सम्मान " करते हुए 101 महान नारी शक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। जिसकी नामांकन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर रखी गई है , घर परिवार समाज क्षेत्र, राज्य , देश में नारी शक्ती के शिक्षा,संरक्षण, अधिकार सर्वोपरि है , की भावना को ध्यान में रखते हुऐ, " # दान करने से दया, दया करने से धर्म , धर्म करने से कर्म, और कर्म करने से भाग्य बनता है , कि मानवीय भावना गुणों द्वारा " नारी शक्ति वंदन सम्मान " में (महिला एवं बाल विकास) को समर्पित संस्था " वूमेन पावर सोसायटी इंडिया " राजस्थान के सम्मान समारोह में सभी समाज के मानव जीवन की उत्कृष्टता रखने वाली नारी शक्ति , पुरुष, युवक,युवतियां, भाग ले सकते हैं !आपका सहयोग आवश्यक है , सहयोग ग़रीब, जरूरत मंद, असहाय लोगों के हितों में संस्था द्वारा महिलाओं , बच्चो के हितों में काम आकर आपको मानव मात्र पुण्य प्राप्ति के मार्ग प्रशस्त करता है ! कार्यक्रम में मुख्य आतिथ्य /सहयोग राजनेता, समाज सेवी, फिल्मी हस्तियां, उद्योग पति, संत, कॉरपोरेट , कानून, क्षेत्र के महानुभावों का गौरव शाली सहयोग एवं उपस्तिथि प्राप्त होगी , इस अवसर पर दान , सहयोग कर पुण्य प्राप्त करें ,# सम्मान समारोह में आपकी मानव जीवन की उत्कृष्टता को देखते हुए, हमेशा " वूमेन पावर सोसायटी राजस्थान "आपकी गौरवमई उपस्तिथि में सदैव स्वागत, अभिन्नदन करेगी !

Tuesday, 22 August 2023

कवयित्री पिंकी अरविन्द प्रजापति सम्मानित


कवयित्री पिंकी अरविन्द प्रजापति को सम्मानित करते हुए विधायक और इंटरनेशनल एंबेसडर डॉ पूनम प्रजापति भारतीय 

 सिधौली सीतापुर उत्तर प्रदेश के टड़ई कला निवासी पिंकी अरविन्द प्रजापति व उनके पति अरविन्द कुमार प्रजापति को संतराम बी ए एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी ने शहीद रामचंद्र विद्यार्थी के बलिदान दिवस पर  उत्कृष्ट काव्यपाठ के लिए  सम्मानित किया। पिंकी अरविन्द प्रजापति का दूसरे प्रदेश में यह पहला काव्यपाठ है ।  वह शृंगार की कवयित्री हैं । लेकिन उनकी अधिकांश रचनाएं देश और समाज की चिंता को व्यक्त करती हैं।  अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी के जीवन को चरितार्थ करती कविता - नौतन हथिया गढ़ का बालक बना महान,देश प्रेम के वास्ते देदी अपनी जान। 

दिवस आज बलिदान का मना रहे तज काम,

रामचंद्र विद्यार्थी शत शत तुम्हें प्रणाम। जब उन्होंने सतना टाउन हॉल में पढ़ी तो पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कवयित्री पिंकी अरविन्द प्रजापति हुई सम्मानित

पिंकी अरविन्द प्रजापति सम्मानित 
कवयित्री पिंकी अरविन्द प्रजापति को विधायक और निशुल्क शिक्षा अभियान संयोजक इंटरनेशनल अंबेडर डॉ पूनम प्रजापति भारतीय सम्मानित करते हुए।