Wednesday, 21 August 2019

अंतरराष्ट्रीय शिक्षा संगोष्ठी और अवार्ड हेतु  चयन
गंगानगर जिले की शिक्षाविज्ञ पूनम देगी वक्तव्य
नासा से जुड़े वैज्ञानिक होंगे मुख्य अतिथि
झुग्गी झोपड़ी, इंट भट्टा मजदूर वर्ग की शिक्षा में नवाचार विषय
श्री गंगानगर 18 अगस्त।
अंतरराष्ट्रीय शिक्षा संगोष्ठी और अवॉर्ड समारोह (आईईसा) उन्नतीस सितम्बर को पार्क प्लाजा जीरकपुर चंडीगढ़ में होगा।
     राजस्थान के गंगानगर जिले की शिक्षाविज्ञ पूनम रामकरण प्रजापति का नॉमिनेट स्वीकृत हुआ है।
      पूनम रामकरण प्रजापति ने बताया उनका चयन इस संगोष्ठी हेतु झुग्गी झोपड़ी बस्ती और इंट भट्टा मजदूर वर्ग के बच्चो की प्रारम्भिक शिक्षा में नवाचार हेतु फार्म अंतिम रूप से स्वीकृत हुआ है।
   शिक्षा को बढ़ावा देने और भारत में अंधविश्वास को दूर करने विज्ञान के प्रचार प्रसार हेतु इस बार नेशनल एरोनॉटिक्स स्पेस एंड एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) स्टीम इनोवेशन के डायरेक्टर मिस्टर ट्रॉय डी क्लीन चीफ गेस्ट होंगे। ज्ञातव्य है कि पूनम रामकरण प्रजापति पिछले कई सालों से गंगानगर-हनुमानगढ़ जिलों के साथ साथ अन्य जिलों में भी इंट भट्टा मजदूर वर्ग और झुग्गी झोपड़ी बस्ती के बच्चों हेतु शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रयास कर रहे हैं। पूनम रामकरण प्रजापति को राज्य स्तरीय कार्यक्रम और राष्ट्रीय कार्यक्रम में कई बार शिक्षा के क्षेत्र में योगदान हेतु सम्मानित किया जा चुका है।

No comments:

Post a Comment