Thursday, 22 August 2019

युवाओं को सामाजिक कार्यों हेतु प्रेरित किया
शिक्षा अभियान के तहत 350 जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी बांटी
ट्री गार्ड के साथ पौधारोपण किया

फाउंडेशन की युवा टीम ने लिया जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क कोचिंग करवाने का निर्णय

सूरतगढ़ 22 अगस्त।
पूनम फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा युवाओं के सहयोग से गांव निरवाना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में तीन सौ पचास बच्चों को सम्पूर्ण स्टेशनरी बांटी और ट्री गार्ड लगाकर पौधारोपण किया।
      कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शिक्षा अभियान संयोजक शिक्षाविज्ञ पूनम रामकरण प्रजापति ने कहा शिक्षा अभियान जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उन्हें विज्ञान से जोड़कर अंधविश्वास दूर करने हेतु जन जागरूकता अभियान है। कार्यक्रम में बच्चों को विज्ञान से जुड़े मैजिक ट्रिक्स बताए।
    शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले युवा जसवंत सिंह को दक्ष प्रजापति सेवा संस्थान जयपुर द्वारा प्राप्त राज्य स्तरीय पुरस्कार भेंट किया गया। सभी बच्चों को स्टेशनरी बांटी। पूनम फाउंडेशन ट्रस्ट की युवा टीम गांव में जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा सुधार हेतु निशुल्क शिक्षा अभियान से जोड़कर उन्हें निशुल्क कोचिंग देगी। बच्चों को राजकीय स्कूल से जोड़ने हेतु घर घर जाकर नामांकन बढ़ाने हेतु प्रयास करेगी। प्रधानाध्यापिका सोनू बाला ने बताया शिक्षा और जागरूकता से जुड़ा इस तरीके का यह पहला कार्यक्रम देखा जो बच्चों को राजकीय स्कूल की व अध्यापकों की विशेषताओं को बताया। उन्होंने ट्रस्ट सदस्यों का आभार व्यक्त किया। युवाओं शंकर लाल घोडेला, जसवंत सिंह, बलबिंद्र सिंह, प्रदीप सिंह सूखा सिंह, विद्यालय विकास समिति अध्यक्ष रणजीत सिंह, जोगिंद्र सिंह,अध्यपकों स्वर्ण सिंह, अमृतलाल सिंह, मनदीप सिंह, राजेन्द्र सिंह, पुस्तकालयाध्यक्ष रामप्रताप, मेघराज व महिला स्टाफ ने योगदान दिया।












No comments:

Post a Comment