Wednesday, 2 October 2019

अंतर्राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा संगोष्ठी और अवॉर्ड समारोह सम्पन्न

पूनम फाउंडेशन को मिला बेस्ट एनजीओ इन एज्युकेशन अवॉर्ड










नासा के स्टीम डायरेक्टर डी ट्राय क्लीन मुख्य अतिथि

झुग्गी झोंपड़ी के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने, विज्ञान का प्रचार प्रसार करने हेतु

सूरतगढ़ 30 सितम्बर।

शिक्षा अभियान मे योगदान देकर झुग्गी-झोंपड़ी, ईंट-भट्टा मजदूर वर्ग के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने हेतु पूनम फाउंडेशन को बेस्ट एनजीओ-2019 हेतु अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा संगोष्ठी और अवॉर्ड समारोह मे सम्मानित किया। पुरस्कार और अचीवमेंट प्रमाण पत्र पूनम रामकरण प्रजापति गाँव रामपुरा (पीलीबंगा)  को मिला।

चण्डीगढ़ में आयोजित इस कार्यक्रम में नासा के स्टीम निदेशक स्पेस फ्लाइट के मिस्टर डी क्लीन और भारतीय  अन्तरिक्ष अनुसंधान संस्थान के पद्मश्री वी अधिमूर्ति ने सभी उत्कृष्ट प्रतिभागियों को अचीवमेंट प्रमाण पत्र  देकर सम्मानित किया।

पूनम फाउंडेशन पिछले कई सालों से रामेश्वरम ट्रस्ट राजस्थान, भगत सिंह युवा मण्डल भगवानसर, मदर टेरेसा युवा मण्डल श्योपुरा, भगत सिंह यूथ क्लब भगवानगढ़, दशमेश क्लब चक एक एलएलपी, मारवाड़ी युवा मण्डल कॉटन सिटी, विविधा संस्था सूरतगढ़, एपेक्स क्लब सूरतगढ़, भाटिया आश्रम सूरतगढ़, मेंटर्स एकेडमी सूरतगढ़, कालवा क्लासेज सूरतगढ़, हरा भरा ग्रामीण क्षेत्र पर्यावरण सरक्षण समिति,  सावित्री बाई फुले आश्रम हनुमानगढ़, ग्राम पंचायत चार केएसआर, ग्राम पंचायत भगवानसर, ग्राम पंचायत रामपुरा और सोशल मीडिया के सहयोगियों द्वारा श्री गंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में झुग्गी झोम्पडी और ईंट भट्टा मजदूर वर्ग के बच्चों हेतु निशुल्क शिक्षा केंद्र खोलकर शिक्षा अभियान चलाया हुआ है। पूनम रामकरण प्रजापति ने कहा ये अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार झुग्गी झोंपड़ी के बच्चो को समर्पित है।

 हरियाणा के राजकीय मिडिल स्कूल नवाडा आर ब्लॉक बापोली पानीपत  जिले के राजेश राठी को बेस्ट टीचर अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एक निजी कम्पनी द्वारा किया गया। फाउंडेशन सदस्यों  पूनम रामकरण प्रजापति, दाताराम सेवटा, शिक्षा अभियान अम्बेस्डर दिव्या स्वामी टाक, दुलीचन्द स्वामी, जीतकुमार सेवटा, गुलशन, पूजा कुमारी यादव, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अम्बेस्डर मोनिका सुथार, विमला राठौड़, पीलीबंगा प्रभारी मुकेश आल्डिया, महिला प्रभारी सोनिया ग्रोवर, विनोद सागर, मनोहर लाल परिहार, निरवाना प्रभारी जसवन्त सिंह, रावतसर प्रभारी विनोद उज्जीवाल, मसानी प्रभारी महेंद्र प्रजापति हनुमानगढ़ प्रभारी मनीराम कारगवाल, गंगानगर  प्रभारी रामरतन घोडेला सहित सभी ने प्रसन्नता जाहिर की।

No comments:

Post a Comment