Sunday, 1 September 2019

राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया

दो सालों से झुग्गी झोपड़ी में बच्चों को निशुल्क शिक्षा देती है
सूरतगढ़ 1 सितम्बर।
पूनम फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा रविवार को निशुल्क शिक्षा केन्द्र गांव तीन एसजीएम सूरतगढ़ फार्म की केन्द्र संचालिका पूजा कुमारी यादव को राज्य स्तरीय शिक्षा दान महादान पुरस्कार प्रदान किया गया।
   ट्रस्ट के संयोजक पूनम रामकरण प्रजापति ने बताया दक्ष प्रजापति सेवा संस्थान द्वारा ट्रस्ट की टीम को शिक्षा छेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु सम्मानित किया था। पूजा कुमारी यादव ने रामेश्वरम ट्रस्ट और पूनम फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा दो साल झुग्गी झोपड़ी के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने में योगदान दिया। उन्हें पहले भी हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सजदा कार्यक्रम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जा चुका है। पूजा कुमारी यादव बारहवी क्लास की विद्यार्थी है उनके सानिध्य में पांच दर्जन से भी ज्यादा बच्चों ने निशुल्क शिक्षा ली।

Saturday, 31 August 2019

जन्मदिन पर तीन सौ पचास बच्चों को स्टेशनरी और पौधे बांटे

शिक्षा के क्षेत्र में किया गया दान सर्वोपरी

बच्चों को राजकीय स्कूल की विशेषताएं बताकर मोटिवेट किया

सूरतगढ़ 31 अगस्त।
पूनम फाउंडेशन ट्रस्ट और भीमराव अंबेडकर युवा मण्डल द्वारा सावित्री बाई फुले निशुल्क आश्रम हनुमानगढ़ और नोहर के संयोजक का जन्मदिन दो राजकीय स्कूल में तीन सौ पचास बच्चों को स्टेशनरी और पौधे बांट कर मनाया गया।
      संस्था संयोजक मनीराम कारगवाल का सपना है जरूरतमंद बच्चों को सम्पूर्ण शिक्षा मुहैया हो इसलिए उन्होंने पूनम फाउंडेशन ट्रस्ट की टीम के माध्यम से गांव पांच एसजीआर पीलीबंगा ब्लॉक और सात एसजीआर सूरतगढ़ ब्लॉक के दो गांव के राजकीय स्कूल में तीन सौ पचास बच्चों को स्टेशनरी व पौधे भेंट कर जन्मदिन मनाया।
    पूनम फाउंडेशन ट्रस्ट प्रभारी और संयोजक पूनम रामकरण प्रजापति ने बच्चों को नशे से दूर रहने, अपने कमजोर साथी को पढाई में सहयोग करने, विद्यालय को साफ सुथरा रखने, अव्वल बच्चों को पुरस्कृत करने की घोषणा की। पूनम रामकरण प्रजापति ने बताया शिक्षा दान सर्वोपरी है इसे बच्चा जीवनभर याद रखता है और दूसरो को रस्ता दिखाता है।
पूनम रामकरण प्रजापति ने बताया वे पिछले कई सालों से जनसहयोग से विभिन्न सामाजिक संगठनों, कार्यकर्ताओं, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, सोशल मीडिया सहयोगियों द्वारा शिक्षा अभियान चला रहे है। अब तक सात साल में तेईस हजार से भी ज्यादा बच्चों को स्टेशनरी बांट चुके हैं। सञ दो हजार उन्नीस में दस हजार बच्चों को स्टेशनरी बांटने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने दोनों जिलों के डेढ़ सौ स्कूल और साथ आंगनबाड़ी केंद्र के साथ साथ निशुल्क शिक्षा खोले हैं उनमें स्टेशनरी बांटी है।
शनिवार को भीमराव अम्बेडकर युवा मण्डल खरलिया के प्रभारी मुकेश आल्डिया, मनोहर लाल परिहार, भीमसेन सोलंकी, पृथ्वीराज सोलंकी, मुकेश सोलंकी, नरसी बिहावत, अर्जुन सोलंकी, प्रधानाचार्य सुरेश कोशिक, प्रधानाध्यापिका प्रमिला विश्नोई, अध्यापक अनिल कुमार विश्नोई, रेखा कुमारी,प्रीति, सुशीला कुमारी, अल्का, अनिशा, दीपिका सोनू शर्मा, दुलीचन्द स्वामी, जसवंत सिंह, विनोद उज्जिवाल, विनोद सागर, शिक्षा अभियान एंबेसडर दिव्या स्वामी ने सहयोग किया।








Thursday, 22 August 2019

युवाओं को सामाजिक कार्यों हेतु प्रेरित किया
शिक्षा अभियान के तहत 350 जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी बांटी
ट्री गार्ड के साथ पौधारोपण किया

फाउंडेशन की युवा टीम ने लिया जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क कोचिंग करवाने का निर्णय

सूरतगढ़ 22 अगस्त।
पूनम फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा युवाओं के सहयोग से गांव निरवाना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में तीन सौ पचास बच्चों को सम्पूर्ण स्टेशनरी बांटी और ट्री गार्ड लगाकर पौधारोपण किया।
      कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शिक्षा अभियान संयोजक शिक्षाविज्ञ पूनम रामकरण प्रजापति ने कहा शिक्षा अभियान जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उन्हें विज्ञान से जोड़कर अंधविश्वास दूर करने हेतु जन जागरूकता अभियान है। कार्यक्रम में बच्चों को विज्ञान से जुड़े मैजिक ट्रिक्स बताए।
    शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले युवा जसवंत सिंह को दक्ष प्रजापति सेवा संस्थान जयपुर द्वारा प्राप्त राज्य स्तरीय पुरस्कार भेंट किया गया। सभी बच्चों को स्टेशनरी बांटी। पूनम फाउंडेशन ट्रस्ट की युवा टीम गांव में जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा सुधार हेतु निशुल्क शिक्षा अभियान से जोड़कर उन्हें निशुल्क कोचिंग देगी। बच्चों को राजकीय स्कूल से जोड़ने हेतु घर घर जाकर नामांकन बढ़ाने हेतु प्रयास करेगी। प्रधानाध्यापिका सोनू बाला ने बताया शिक्षा और जागरूकता से जुड़ा इस तरीके का यह पहला कार्यक्रम देखा जो बच्चों को राजकीय स्कूल की व अध्यापकों की विशेषताओं को बताया। उन्होंने ट्रस्ट सदस्यों का आभार व्यक्त किया। युवाओं शंकर लाल घोडेला, जसवंत सिंह, बलबिंद्र सिंह, प्रदीप सिंह सूखा सिंह, विद्यालय विकास समिति अध्यक्ष रणजीत सिंह, जोगिंद्र सिंह,अध्यपकों स्वर्ण सिंह, अमृतलाल सिंह, मनदीप सिंह, राजेन्द्र सिंह, पुस्तकालयाध्यक्ष रामप्रताप, मेघराज व महिला स्टाफ ने योगदान दिया।












Wednesday, 21 August 2019

अंतरराष्ट्रीय शिक्षा संगोष्ठी और अवार्ड हेतु  चयन
गंगानगर जिले की शिक्षाविज्ञ पूनम देगी वक्तव्य
नासा से जुड़े वैज्ञानिक होंगे मुख्य अतिथि
झुग्गी झोपड़ी, इंट भट्टा मजदूर वर्ग की शिक्षा में नवाचार विषय
श्री गंगानगर 18 अगस्त।
अंतरराष्ट्रीय शिक्षा संगोष्ठी और अवॉर्ड समारोह (आईईसा) उन्नतीस सितम्बर को पार्क प्लाजा जीरकपुर चंडीगढ़ में होगा।
     राजस्थान के गंगानगर जिले की शिक्षाविज्ञ पूनम रामकरण प्रजापति का नॉमिनेट स्वीकृत हुआ है।
      पूनम रामकरण प्रजापति ने बताया उनका चयन इस संगोष्ठी हेतु झुग्गी झोपड़ी बस्ती और इंट भट्टा मजदूर वर्ग के बच्चो की प्रारम्भिक शिक्षा में नवाचार हेतु फार्म अंतिम रूप से स्वीकृत हुआ है।
   शिक्षा को बढ़ावा देने और भारत में अंधविश्वास को दूर करने विज्ञान के प्रचार प्रसार हेतु इस बार नेशनल एरोनॉटिक्स स्पेस एंड एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) स्टीम इनोवेशन के डायरेक्टर मिस्टर ट्रॉय डी क्लीन चीफ गेस्ट होंगे। ज्ञातव्य है कि पूनम रामकरण प्रजापति पिछले कई सालों से गंगानगर-हनुमानगढ़ जिलों के साथ साथ अन्य जिलों में भी इंट भट्टा मजदूर वर्ग और झुग्गी झोपड़ी बस्ती के बच्चों हेतु शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रयास कर रहे हैं। पूनम रामकरण प्रजापति को राज्य स्तरीय कार्यक्रम और राष्ट्रीय कार्यक्रम में कई बार शिक्षा के क्षेत्र में योगदान हेतु सम्मानित किया जा चुका है।

Friday, 4 December 2015








श्योपुराक्स्सी,4दिसम्बर। गांव भगवानसर के भगतसिंह युवा मंडल द्वारा सामाजिक कार्य किये गये। सबसे पहले डेरा प्रेमियों ने नामचर्चा आयोजित की और सभी को अच्छी रह पर चलने को कहा। उसके बाद भगवानसर इंट भट्टा पर मजदूरी कर रहे मजदूर परिवार के बचों को फल बांटे। उपाध्यक्ष राजेंदर गेदर ने कहा आरा मंडल चाहता है कि ग्रामीणों के सहयोग सर इन बच्चों को पढ़ाया जाये ताकि ये गोरव से जीवन जी सके। दो सौ से ज्यादा बच्चों को फल बांटे। उसके बाद राजकीय माध्यमिक स्कूल के पहली कक्षा के चालीस बचों को स्टेशनरी बांटी।मुख्य कार्यक्रम बेटी बचाओ बेटी पढाओ की संयोजक विमला राठोड की और से मंडल ने बेटियों को जागरूक करने के लिए पोस्टर अभियान के तहत उन्हें करियर और सम्बल प्रदान करने सम्बन्धी जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका अन्नुवाला ने की। मुख्य अतिथि रामकरण प्रजापति ने बचियों को आगे बढने के नुस्खे बताये। प्रजापति ने कहा सबसे पहले सभी अपने घरों में बेटी जन्म पर थाली जरुर बजवाएं ताकि बेटा-बेटी के अंतर को खत्म किया जा सके। बेटियों को सभ्य और संस्कारवान बनने को कहा।उन्होंने कहा आज बेटियां बहुत आगे बढ़ गयी है। वे सामाजिक कार्यों में भी पीछे नही हैं। मंडल अध्यक्ष राजकुमार मुंजाल ने बताया वे अपना जन्मदिन हर बार सामाजिक रूप से ही मनाते हैं। उन्होंने पोधे लगाकर पोधारोप्न मुहीम को भी आगे बढ़ाया। आवारा पशुओं को हरा चारा डाला गया। कार्यक्रम में अध्यापकों जुल्फिकार,पूनम अरोड़ा,प्रेमलता,हर्प्रितकौर,सरोज सेठीआदि ने भी बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान की सराहना करते हुए मंडल को बधाई दी। मंडल सदस्यों राजेन्द्र गेदर,हीरालाल,लनकेशर,उपाध्यक्षराजेश भदोरिया,त्रिलोक सिंह प्रेमी,सतनाम सोलंकी,इन्दरपाल,सुनील नायक ने योगदान दिया। बच्चियों कंचन,मोनिका,मंजू,और अभियान संयोजक विमला राठोड ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ के पोस्टर दीवारों पर चिपकाये।। रिपोर्ट रामकरण प्रजापति।

Thursday, 22 October 2015






पौधारोपण अभियान की शुरूआत गांव माणकसर से
श्योपुराकस्सी 22अक्टूबर2015।सूतरगढदूत अखबार के तीन साल पूर्ण होने पर श्योपुरा के मदर टेरेसा नेहरू युवा मंडल,भगवानसर के भगतसिंह युवा मंडल,ग्राम पंचायत माणकसर,भगवानसर,पालीवाला,संघर और चार केएसआर ,सूरतगढ सदर थाना के सहयोग से पौधारोपण का महाभियान आज गांव माणकसर के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक स्कूल से पौधे लगा शुभारम्भ किया।कार्यक्रम में सदर थाना सूरतगढ के कर्मचारियों,ग्राम पंचायत माणकसर के पूर्व व वर्तमान जनप्रतिनिधियों,सामाजिक कार्यकर्ताओं ने खडढे खोदे और जोर शोर से पौधारोपण किया।इस आदर्श विधालय में सौ पौधे का लक्ष्य रखा है।सिताराम सारसर ने बताया ये पौधे ग्रामीणो की देखरेख में पाले जायेंगे।वहीं पौधारोपण के इस महाभियान में दानदाताओं की संख्या भी वृहद रूप ले रही है।जिससे इस अभियान ने नया मोड ले लिया है।अब इस महाभियान के तहत एक हजार से भी उपर छायांदार और फलदार पौधों में अर्जून,हरसिं्रगार,पीपल और शिशम के पौधे लगाये ।पौधे लगाने वालों में जगदीश कडवासरा,औमपूनियां,बृजलाल कडवासरा,दयाराम कडवासरा,दलीप राजपूत,दलीप नायक,हंसराज नायक,अजय स्वामी,तमन्ना स्वामी,व्याख्याता महेन्द्रजी शेखावत,सदर थाना के हनुमान सहित कर्मचारियों ने सहयोग किया।पौधारोपण महाभियान की मुहित के संयोजक पत्रकार रामकरण प्रजापति ने बताया इसके तहत सूरतगढ सदर थाना,गांव भगवानसर ,चक 28 पीबीएन,एक व दो केएसआर,श्योपुरा,लालपुरा,पालीवाला,संघर,एक व तील एलएलपी सहित दर्जन भर गांवों में जनसहयोग से ये अभियान और महारूप लेगा।

Sunday, 27 September 2015

आज काफी थकान के बाद दोस्तो आपसे रूबरू हो रहा हूूं कलम के माध्यम से सारा दिन प्रोग्राम में होने के कारण।पहले शहिदे आजमे भगत सिंह का,फिर मैजिक शौ और फिर सूरतगढ सब्जीमंडी में सफाई अभियान।बहुत अच्छा लगा जब देखा मेरे सूरतगढ की सब्जीमंडी बहुत ही सून्दर लग रही थी उसके बाद बच्चों को निःशुल्क कोचिंग पढाना और अभी अभी एक जन्मदिन में फोटोग्राफी करके लौटा हूं।उसके बाद फोटो बनाना और फिर कहानी संग्रह के लिए कहानियां टाईप करना।आशा करता हूं आप सभी बहन-भाईयों का प्यार और सहयोग इसी प्रकार बना ही रहेगा।पत्रकार रामकरण प्रजापति यथार्थ.27.09.2015